गोंडा, जनवरी 20 -- छपिया। घर के सामने खड़ी पिकअप वाहन चोर चुरा ले गये। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है। बताया जाता है कि सोमवार की रात क्षेत्र के मसकनवा पुलिस चौकी अंतर्गत चांदनी चौक बाजार में घर के सामने खड़ी चार पिकअप को चोरी हो गई । पायरखास निवासी साबिर अली ने बताया की चांदनी चौक बाजार में उसकी फर्नीचर की दुकान व मकान है। सोमवार की शाम पटखौली बाजार से वापस आने के बाद अपने वाहन को घर के सामने खड़ा कर दिया था । साबिर का कहना है की मंगलवार की सुबह घर के सामने खड़ा वाहन गायब मिला। एसओ प्रबोध कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसी फुटेज खंगाला जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.