कन्नौज, जून 29 -- ठठिया संवाददाता। घर के सामने पानी निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि परिवार के ही पांच लोगों ने एक महिला और उसके पति पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता किरण पत्नी हनुमान, निवासी ग्राम भगवानपुर, ने ठठिया थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे परिवार के ही जयकरन सिंह, कामता प्रसाद, रतन सिंह, सौरभ तथा गुड्डी पत्नी जयकरन उसके घर के सामने छत का पानी निकाल रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो सभी आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में किरण के माथ...