बरेली, जून 13 -- हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के लभेडा उर्फ बुलंदनगर के फैजान का आरोप है कि 11 जून की रात गांव के ही दबंग उसके दरवाजे पर गड्ढा खोदकर नाली का गंदा पानी उसकी ओर निकाल रहे थे। विरोध पर उसे खींच कर अपने घर में ले गए और मारपीट की। रिपोर्ट फैजान की ओर से शाहिद, यामीन और शाकिर पर थाना हाफिजगंज में दर्ज करायी गई है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर जमा हो रहा नालियों का पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...