औरैया, मार्च 28 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। आर्य नगर निवासी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि घर के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद कर लिया। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित टीमों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। तहसीलदार अविनाश वर्मा एवं फायर क्षेत्राधिकारी औरैया विनोद कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। थाना दिवस में कुल पांच शिकायतें दर्ज की गईं। कस्बे के आर्य नगर निवासी सुनील कुमार दुबे ने घर के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद किए जाने की शिकायत की। हरसहाये का पुरवा निवासी चंद्र मोहन पुत्र राम गोपाल दास ने अपनी हिस्सेदारी की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। ककरैया निवासी रामवेटी पत्नी तेज सिंह ने खेत पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, प्रेमनगर राऊपुर नि...