घर के सामने टहल रही मासूम की जहरीले जंतु के काटने से मौत
सोनभद्र, जून 19 -- सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा टोला हथुआ में गुरुवार को जहरीले जंतु के काटने से छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भिजवा दिया। कोटा ग्राम पंचायत के हथुआ टोला निवासी छह वर्षीय काजल कुमारी पुत्री राम अवध शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने घर के सामने टहल रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसके पैर में काट लिया। परिजनों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से नौ वर्षीय बालक जख्मी, रेफर घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक रामफेर यादव पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित शवगृह भिजवा दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.