मुरादाबाद, मार्च 17 -- मझोला थाना क्षेत्र में घर के सामने गाली-गलौज करने से मना करने पर दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार सूर्यनगर शराब हट्टी के पास रहने वाले राहुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 मार्च को रात करीब 8:30 बजे कुछ लोग शराब पीकर उसके घर के बाहर गाली गलौज कर रहे थे। राहुल के अनुसार उसने बाहर निकल कर गाली गलौज कर रहे हरी सैनी, गोली सैनी, पवन सैनी, संजीव सैनी और उसके साथियों को मना किया तो सभी ने लाठी-डंडे से उसके ऊपर हमला कर दिया। बाद में भीड़ एकत्रित हुई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसचओ मझोला रविंद्र सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ के...