आजमगढ़, जनवरी 4 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चौको खुर्द गांव में शुक्रवार की रात घर के सामने खड़ी कार और बाइक में संदिग्धावस्था में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते तब तक दोनों वाहन जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में तहरीर दी है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चौको खुर्द गांव निवासी पंकज राय की कार और बाइक शुक्रवार की रात में घर के सामने आस-पास खड़ी थी। रात करीब 12.30 बजे जोर से धमाका हुआ। परिवार के लोग घर से बाहर निकले तो कार और बाइक से आग की लपटें निकल रही थीं। परिवार के लोगों ने शोर मचाया। आसपास के लोग बचाव में आ गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। परिजनों ने डायल 112 पर फोनकर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.