रुद्रपुर, मई 2 -- सितारगंज। घर के सामने खड़ी बुलेट बाइक रात में चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वार्ड नंबर 6 निवासी कांग्रेस नेता पूरन सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि एक मई की शाम को उसने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। दो मई की सुबह बाइक चोरी हो गयी थी। सीसीटीवी में बाइक चोरी होने की घटना सीसीटीवी में कैद हुई। पूरन चौहान के अनुसार 2 मई की सुबह करीब साढ़े तीन बजे चोर बाइक ले गया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बाइक की खोज भी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...