घर के सामने खड़ी बाइक चोरी
देवघर, अप्रैल 13 -- देवघर,प्रतिनिधि। शहर के कास्टर टाउन इलाके में दिनदहाड़े बाइक चोरी कर ली गई। पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। पीड़ित के अनुसार पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। नेवर गली, कास्टर टाउन निवासी पंकज कुमार भालोटिया ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि 11 अप्रैल 2026 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल संख्या- जेएच-15-ए-सी-7061 घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब बाहर आए तो बाइक गायब थी। आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का सुराग नहीं मिला। उसके बाद जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, तो चोरी की पूरी घटना सामने आ गई। फुटेज में अज्ञात युवक शाम 5 बजकर 41 मिनट पर बाइक चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पंकज कुमार भालोटिया न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.