कौशाम्बी, जनवरी 19 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के दिवाना गांव निवासी स्त्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 12 जनवरी की रात उसने अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की थी। अगली सुबह उठकर देखा तो चोर बाइक ले जा चुके थे। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने रविवार को पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...