देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के खरगडीहा गांव में घर के सामने खड़े एक ऑटो की चोरी कर ली गई है। पीड़ित सुखदेव मंडल ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित ने बताया कि काम खत्म कर रात घर के सामने ऑटो खड़ा कर सोया था। सुबह जब नींद खुली और बाहर निकले, तो देखा कि गाड़ी गायब है। उसके बाद आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन ऑटो का पता नहीं चल सका। सुखदेव मंडल ने बताया कि चोरी गए ऑटो कुछ दिन पहले ही सेकेंड हैंड खरीदा था। गाड़ी मोहनपुर थाना क्षेत्र के तिलैया मंझियाना गांव निवासी सुधीर यादव से ली थी। ऑटो रोजी-रोटी का मुख्य साधन था। घटना के बाद पीड़ित ने मोहनपुर थाना में शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...