प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के गोई गांव निवासी मासकू अली ई-रिक्शा चलाता था। उसने ई-रिक्शा घर के सामने चार्जिंग पर लगा दिया। सुबह उठा तो ई-रिक्शा मौक पर नहीं था। पीड़ित ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कहा कि जामताली बाजार में लगे सीसीटीवी में चोर ई-रिक्शा ले जाते हुए दिखे। पीड़ित की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने अज्ञात चोर के केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...