उरई, मई 18 -- जालौन। संवाददाता घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी रोहित सेंगर व हरविलास सिंह के बीच घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर सोमवार की सुबह विवाद हो गया। बातचीत से शुरू हुआ विवाद बढ़कर गाली, गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच मारपीट में रिपोर्ट यह भी पढ़ें- रुपयों के विवाद में युवक को पीटा, केस यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट, दो लोगों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...