घर के सामने कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, युवती समेत पांच घायल
रामपुर, जून 3 -- नगर के मोहल्ला चक में घर के सामने कूड़ा डालने के विवाद को लेकर पड़ोसी आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में एक युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला चक निवासी मोहम्मद नासिर का आरोप है कि पड़ोसी सगीर अहमद का भाई सब्जी का फड़ लगाता है और बची हुई सब्जियां उनके घर के सामने फेंक देता है। नासिर का कहना है कि सब्जियां सड़ने से दुर्गंध फैलती है, जिससे उन्हें परेशानी होती है।बुधवार को इसी बात को लेकर नासिर और सगीर अहमद के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.