पूर्णिया, मार्च 8 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित ढोकवा मोड़ के पास मुसहरी टोला में घरों के सामने कचरा डंपिंग किए जाने से नाराज महादलित महिलाओं ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। करीब दो दर्जन महिलाओं ने पहले धमदाहा थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष से शिकायत की और बाद में नगर पंचायत कार्यालय जाकर विरोध जताया। महिलाओं का कहना था कि कई वर्षों से उनके घरों के सामने कचरा डंपिंग किया जा रहा है। कचरे से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोग बीमार पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी आवेदन दिया गया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। महिलाओं का आरोप था कि इस मामले को लेकर शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि और अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.