बाराबंकी, मार्च 13 -- बाराबंकी। असंद्रा थाना के सराय सालिम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पीट दिया। लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम सराय सालिम मजरे जरगांवा निवासी आईसा बानो ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शाम काफी समय पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके पति वली मोहम्मद किसी और महिला से बातचीत करते हैं। मना करने पर वह गालियां देते व मारपीट करते हैं। पीड़िता ने बताया कि 11 मार्च की रात भी पति ने इसकी बात को लेकर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.