आजमगढ़, जनवरी 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में सोमवार को विवाहिता का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के रेहरी गांव निवासी राजेंद्र कन्नौजिया की 30 वर्षीय बेटी सुमन की शादी 10 साल पूर्व देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी फिरतू कन्नौजिया के साथ हुई थी। उसके पति और देवर रोजी-रोटी के सिलसिले में जनपद से बाहर रहते हैं। सुमन कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। सोमवार को वह घर में अकेली थी। पड़ोस के लोग सुबह करीब 10 बजे उसके घर पहुंचे तो उसका शव फंदे से शव लटक रहा था। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी महिला के पति और उसके मायके म...