आजमगढ़, दिसम्बर 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजेहड़ा गांव में मंगलवार को एक किशोर का शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। खबर पाकर आस-पास लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव निवासी 16 वर्षीय अमरजीत यादव 10वीं का छात्र था। मंगलवार सुबह वह नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चला गया। करीब 11 बजे उसकी मां कमरे में पहुंची। घर के भीतर रस्सी के सहारे फंदे से उसका शव लटक रहा था। बेटे का शव देखकर मां रोने लगी। इसके बाद आस-पास के लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने शव को फंदे से उतारा। अमरजीत यादव दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता ललसू यादव दो माह से लापता हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.