गुमला, मार्च 31 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पतराटोली में बाबूलाल उरांव पर लाठी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित ने सदर थाना पहुंच कर लिखित आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में बाबूलाल उरांव ने बताया कि घटना के दिन वह नाश्ता करने के बाद अपने घर के बाहर पुआल पर सो रहा था। इसी दौरान अचानक दो से तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उस पर लाठी से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद किसी तरह वह थाना पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...