लखीमपुरखीरी, अप्रैल 23 -- गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम घर के बाहर शोर है एक युवक को जंगली शूकर ने घायल कर दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम जनकपुर निवासी 25 वर्षीय प्रिंस कुमार पर जंगली शूकर ने उस समय हमला कर दिया जब वह अपने घर के बाहर सो रहा था। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। हमले में प्रिंस कुमार के बाएं पैर में गहरा जख्म हो गया। परिजनों ने आनन फानन में उसे सीएचसी में लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत में अब सुधार है और वह खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...