लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के बेलरायां वन रेंज के सहिजना गांव में शनिवार आधी रात को घर के बाहर सो रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ महिला को खींचकर ले जा रहा था। गांव वालों के शोर मचाने और पीछा करने पर तेंदुआ उसका शव छोड़कर भाग निकला। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। वन विभाग की टीम को गांव वालों ने खदेड़ दिया और महिला का शव देने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस फोर्स के पहुंचने पर गांव वालों और वन विभाग के बीच वार्ता हुई। सुबह के 4 बजे महिला का शव कब्जे में लिया जा सका। यह भी पढ़ें- घर के बाहर सोई महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, गांव वालों ने वन विभाग की टीम को खदेड़ा गांव निवासी माता प्रसाद मौर्य की पत्नी 30 वर्षीय पत्नी संध्या देवी बिजली न होने के कारण घर के बाहर मच्छरदानी में सो रही थीं...