लखनऊ, अप्रैल 26 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के आशापार गांव में शनिवार रात जब बारात से लौटकर घर के बाहर खाट पर सो रहे 52 वर्षीय संतोष तिवारी की अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। बगल में सो रही पत्नी कमला की आंख हमले की आवाज सुनकर खुली, पति को खून से लथपथ देख उनके होश उड़ गए और वह चीख पड़ीं। हत्यारा तब तक अंधेरे में फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- घर के बाहर सोते अधेड़ की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर हत्या, हत्यारा फरार आशापार गांव निवासी संतोष तिवारी पुत्र राम मूर्ति तिवारी शनिवार रात करीब 11 बजे एक बारात से वापस घर लौटे थे। घर के बाहर खाट बिछाकर सो गए। उनकी पत्नी...