संवाददाता, अप्रैल 26 -- यूपी के लखीमपुर स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व के बेलरायां वन रेंज के सहिजना गांव में शनिवार आधी रात को घर के बाहर सो रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला को निवाला बना लिया। तेंदुआ महिला को खींचकर ले जा रहा था। इसपर गांव वालों के शोर मचाने और पीछा करने पर तेंदुआ उसका शव छोड़कर भाग निकला। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को भी दी गई। वन विभाग की टीम से गांव वालों की झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम को गांव वालों ने खदेड़ दिया और महिला का शव देने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस फोर्स के पहुंचने पर गांव वालों और वन विभाग के बीच वार्ता हुई। सुबह के 4 बजे महिला का शव कब्जे में लिया जा सका। मामले में मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी माता प्रस...