आगरा, जून 26 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से घर के बाहर खेलते समय लापता हुई दस वर्षीय बालिका को मिशन शक्ति की टीमों ने सकुशल बरामद कर लिया। मिशन शक्ति टीम की महिला उपनिरीक्षक मनीता चौधरी ने बताया कि गुरुवार को सुषमा देवी पत्नी लव कुमार निवासी तिलसई कलां ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 10 वर्षीय पुत्री घर के पास खेलते समय अचानक कहीं गुम हो गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। इसके बाद सीओ सिटी आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना कासगंज मिशन शक्ति पुलिस टीम ने गुमशुदा बालिका को महज दो घंटे में शहर के नावल्टी रोड से सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों को थान बुलाकर बालिका सुपुर्दगी में दे दी। यह भी पढ़ें- पुलिस के प्रयास से युवती सकुशल बरामद बेटी को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और पुलिस के कार्य की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान...