शामली, फरवरी 28 -- नगर के मोहल्ला रायजादगान में घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैराना निवासी महबूब पुत्र समीम अपनी पैशन प्रो बाइक पर सवार होकर नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित अपने रिश्तेदार उस्मान के घर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वे वापस बाहर आए तो बाइक गायब थी। बाइक चोरी होने का पता चलते ही महबूब और उनके परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने कांधला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और ...