किशनगंज, मई 4 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के बेलवा मोतिहारा में घर के बाहर ट्रैक्टर चोरी के मामले में रविवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी में ट्रैक्टर मालिक हजरत बिलाल ने बताया कि ट्रैक्टर का चालक नाजिर आलम अपने बेलवा मोतिहारा स्थित घर के पास शनिवार को ट्रैक्टर लगाया था। सुबह उठकर देखा तो ट्रैक्टर उक्त स्थल से गायब थी। जिसे लेकर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : घर बाहर से ट्रैक्टर चोरी की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...