संभल, जून 5 -- चन्दौसी कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि 11 मार्च को पवित्र शर्मा निवासी विकास नगर की बाइक घर के बाहर से चोरी हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार को बाइक बरामद कर आरोपी आशु सिंह उर्फ अंशु निवासी कानुआ खेड़ा फैजगंज बेहटा बदायूं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...