मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- औराई, एसं । थाना क्षेत्र की मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के जोंकी गांव निवासी जितेंद्र कुमार पासवान की चारपहिया गाड़ी उनके घर के बाहर से चोर हो गई। उन्होंने मामले में थाने में आवेदन दिया है। इसमें बताया है कि 25 अप्रैल को उन्होंने घर के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी की थी। 26 अप्रैल की सुबह घर से बाहर आए तो गाड़ी नहीं दिखी। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...