लखनऊ, मार्च 13 -- निगोहां के विरसिंहपुर गांव में घर शराब पीने से मना करने पर अराजकतत्वों ने पिता-पुत्र पर हमला बोल दिया लाठी डंडों से पीटकर दोनों का सिर फोड़ दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर निगोहां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विरसिंहपुर गांव निवासी आकाश के मुताबिक 9 मार्च की शाम गांव के ही श्यामू अपने दो साथियों के साथ उसके घर के पास लगी पानी की टोटी के पास बैठकर शराब पी रहा था। आकाश ने उन्हें वहां शराब पीने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता संतलाल को भी आरोपियों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद आरोपी भाग निकले। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल पिता-प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.