गंगापार, मई 6 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के लहबरा गांव में घर के बाहर शराब पीने से मना करना युवक को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर कुछ लोगों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए। लहबरा गांव निवासी अहमद अली ने बुधवार को कौंधियारा थाना में एक तहरीर दिया जिसमें उसने बताया कि कुछ लोग उनके घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। घायल अहमद अली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.