लखनऊ, अप्रैल 6 -- मोहनलालगंज। संवादददात मोहनलालगंज के भागूखेड़ा में घर के बाहर शराब पीने से मना करने से नाराज शख्स ने अपने बेटों के साथ मिलकर पूरे परिवार की पिटाई कर दी। भागूखेड़ा में रहने वाली सुनीता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसके पति शिवकुमार मंदिर दर्शन करने गये था। घर के बाहर पड़ोस में रहने वाला राम कुमार शराब पी रहा था। जिस पर उनके पुत्र अक्षय ने मना किया तो उसने उसके बेटे को मारने पीटने लगा। इसीबीच राम कुमार के बेटे राजकुमार, आलोक, सुशील आ गए और उन लोगों ने मिलकर उसके साथ बेटे अक्षय, बेटी खुश्बू व सास की पिटाई कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...