अलीगढ़, जून 5 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद देहलीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर के आगे शराब पीने से टोकने पर शोहदे ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध रने पर मां और मौसी को पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।एक मोहल्ला निवासी किशोरी इलाके के ही एक कालेज से कक्षा दसवीं की पढ़ाई कर रही है। पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक घर के दरवाजे पर बैठकर शराब का सेवन कर रहा था। इस बात का किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे हाथ पकड़कर खींच लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास शोर शराबा सुनकर किशोरी की मां और मौसी आ गई। आरोपी ने अपने साथियों की मदद से मां व मौसी को पीट दिया। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर आरोपी धम...