बरेली, फरवरी 26 -- बरेली। कैंट के दुबारी गांव में घर के बाहर खड़े युवक पर आरोपियों ने हमला कर दिया। बचाने आई उसकी पत्नी और भाभी को भी मारपीटकर घायल कर दिया। कैंट के दुबारी के रहने वाले राजवीर के मुताबिक, बीते मंगलवार को सुबह वह घर के सामने खड़ा था। इसी बीच पड़ोसी गांव दुबारा के रहने वाले रोहतास, द्वारकी, महेंद्र, शिवम ने उसे गाली दी। विरोध करने पर मारापीटा। कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...