घर के बाहर बैठे व्यक्ति को पीटा
नोएडा, मई 18 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सर्फाबाद गांव में घर के बाहर बैठे व्यक्ति को बाइक से आए दो युवकों ने पीट दिया। घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो आरोपियों को नामजद करते हुए पीड़ित ने सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। सर्फाबाद गांव निवासी नरेंद्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार दोपहर अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान मनीष और वंश यादव बाइक से आए। दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़ित के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो बाइक सवार दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने वंश और मनीष यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.