उरई, मई 30 -- कोंच, संवाददाता । कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी में गुरुवार दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सामी निवासी आशीष कुमार द्विवेदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मई को बजे अपने घर के दरवाजे पर मौजूद था। उसी दौरान गांव के संगम चौहान अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- रास्ता देने के विवाद में टेंपो चालक को बेरहमी से पीटा विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर उसका रिश्तेदार अभिषेक तिवारी निवासी उरई उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उस...