नोएडा, मई 1 -- दादरी, ब्रिजेश कुमार। आर्य नगर कॉलोनी में पड़ोसियों ने घर के बाहर बैठे पति-पत्नी से गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला नीलम त्यागी ने बताया कि वह 25 अप्रैल की देर शाम अपने पति विनीत कुमार के साथ घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दीपांशु, प्रियांशु और गगन वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। दंपति ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...