इटावा औरैया, मार्च 10 -- भरथना। गांव झिन्दुआ निवासी राधिका देवी पत्नी बोबी ने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी की शाम करीब पांच बजे वह घर के बाहर बैठी थी। तभी गांव की ही राधा देवी और उसके पति सतेन्द्र उनके घर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...