सिमडेगा, मार्च 31 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डूमरडीह मटासी गांव के पास 109 वर्षीय दोमनिक लकड़ा नामक वृद्ध महिला को एक पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। बताया गया कि बृद्धा मंगलवार को घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पिकअप को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.