गाज़ियाबाद, जून 21 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नंदग्राम क्षेत्र आश्रम रोड शांतिनगर निवासी एक युवक को घर के बाहर बुलाकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में आदर्श ने नंदग्राम थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आदर्श ने शिकायत में बताया है कि 16 जून की रात करीब 11 बजे दीनदयालपुरी निवासी कपिल ने उन्हें फोन कर घर के बाहर बुलाया। जैसे ही वह घर के बाहर पहुंचा तो कपिल के साथ विकास, अंकित, अजीत और अन्य उनके साथी मौजूद थे। बाहर पहुंचते ही उन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार आरोपियों ने उनके सिर पर भी वार किए जिससे वह गंभी रूप से घायल हो गए। उनकी बहन ने ड...