पिथौरागढ़, जून 3 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। चंडाक क्षेत्र के मैला गांव में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मीदत्त पांडे मंगलवार रात को अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान कही से एक सांप ने आकर उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. प्रशान्त ने मरीज को भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया। बताया कि मरीज की स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर बुजुर्ग को सांप ने डसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...