बुलंदशहर, मार्च 23 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दोस्तपुर में घर के सामने बाइक खड़ी करने के विवाद में एक दबंग युवक ने बुजुर्ग दंपति के साथ जमकर मारपीट की। हमले में बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आई हैं। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली देहात में क्षेत्र के गांव दोस्तपुर पोस्ट दरियापुर निवासी पीड़ित सत्येंद्र सिंह पुत्र जयसिंह ने तहरीर देकर बताया कि 22 मार्च 2026 की सुबह उनके माता-पिता घर पर अकेले थे। उसी दौरान गांव के ही रोहित पुत्र करनपाल सिंह ने अपनी बाइक उनके घर के पास खड़ी कर दी। जब परिजनों ने घर के सामने से बाइक हटाने को कहा, तो आरोपी रोहित आगबबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि रोहित ने लाठी और दरांती से बुजुर्ग दंपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.