जमशेदपुर, मार्च 1 -- परसूडीह स्थित सरजामदा निवासी प्रिया देवी ने शनिवार को एसएसपी को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया कि 26 फरवरी की सुबह 3 बजे उनके घर के बाहर स्कूटी सवार दो युवकों ने बम फेंका था। इससे उनका परिवार दहशत में है। प्रिया ने शिकायत में बताया कि साल 2016 में उनके पति संजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में दुबराज नाग को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, जबकि मनोज कच्छप और डोमनिक को बरी कर दिया गया था। इसके बाद से ही उन्हें अलग-अलग तरीकों से धमकाया जा रहा है। इसके पूर्व भी एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रिया ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है और उचित कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...