घर के बाहर बंधी भैंस चोरी, मुकदमा
बदायूं, जून 18 -- बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलाडांडी निवासी जोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जून की रात करीब तीन बजे अज्ञात चोर उनके घर के बाहर बंधी भैंस खोलकर ले गए। सुबह जानकारी होने पर उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में भैंस की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर बंधी भैंस चोरी होने पर अज्ञात पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.