आगरा, मार्च 14 -- सदर के सैनिक नगर में तीन युवकों ने पहले एक युवक को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग कर दी। इससे कॉलोनी में दहशत फैल गई। पीड़ित विनय यादव निवासी सैनिक नगर की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना 11 मार्च की रात करीब 11:40 बजे की है। उसके मोबाइल पर तुषार गुप्ता का फोन आया। आरोपित ने फोन उठाते ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कॉल काट दी, लेकिन धमकी भरी बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। आरोप है कि कुछ देर बाद तुषार गुप्ता अपने साथियों अभिषेक उर्फ अरु और रमण चौधरी के साथ पीड़ित के घर के बाहर पहुंच गया। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से परिवार और कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को स...