आजमगढ़, मार्च 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में सोमवार की सुबह सीवान में एक युवक शव पेड़ से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। खबर मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर (कुर्मी) गांव निवासी 22 वर्षीय आलोक यादव घर पर रहता था। रविवार को वह अपने पड़ोसी गांव नया पूरा में चल रहे भंडारे में शामिल गया था। देर रात वह घर लौटा। इसके बाद नलकूप पर सोने के लिए चला गया। सोमवार की सुबह गांव के लोग सीवान में गए तो उसका पेड़ से गमछे के सहारे लटक रहा था। घटना की जानकारी होने पर परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारा। आलोक तीन भाई और पांच बहनों में चौथे नंबर पर था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान क...