काशीपुर, अप्रैल 12 -- दीप पाठक, काशीपुर। घर से बाहर निकलते ही घाते लगाकर बैठे पिता-पुत्र ने युवक पर हमला कर मारपीट कर दी। आरोपियों ने बीच-बचाव को आई मां और पत्नी पर भी हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलीगंज रोड निवासी ललित कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि हरनेक सिंह व उसके पुत्र ने पूर्व में उसके प्लाट से ईंट-पत्थर उठा लिए थे। उसने पुलिस से शिकायत की थी। तबसे दोनों उससे रंजिश रखते हैं। नौ अप्रैल की देर शाम वह किसी कार्य से घर से बाहर निकला था। तभी घर के बाहर घात लगाकर बैठे दोनों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर उसकी मां व पत्नी व पड़ोसी मौके पर आए। आरोपियों ने उसकी मां व पत्नी के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों से जान व माल का खतरा बताया है। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.