घर के बाहर दारू पीने की मना करने पर मारपीट
आगरा, अप्रैल 23 -- सिकंदरा के गांव गैलाना में एक युवक को घर के बाहर गाड़ी में शराब पी रहे युवक को टोकना भारी पड़ गया। आरोप है कि आरोपित ने अपने बेटों संग मिलकर उन्हें पीटा। तमंचे के बट से प्रहार कर घायल कर दिया। पीड़ित धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि घटना 31 मार्च रात करीब नौ बजे की है। बताया कि उनके पड़ोसी शिवपाल सिंह घर के सामने गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे। पीड़ित ने विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगे। आरोपित ने अपने बेटे अभय और प्रियांशु को बुला लिया। आरोप है कि तीनों लाठी डंडों से लैस होकर धर्मेंद्र पर टूट पड़े। जान बचाने के लिए जब वह घर के अंदर भागे तो आरोपी भी पीछा करते हुए घर में घुस आए। जमकर मारपीट की। अभय ने तमंचे की बट से उनकी आंख के पास वार कर दिया। जिससे वह चोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.