लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा में खाना खाकर रात में टहलने निकले युवक पर हमला हो गया। आरोपी ने उसके ऊपर ईंट पर हमला किया है। शहर के मोहल्ला अर्जुनपुरवा सेठघाट रोड निवासी रितिक गुप्ता रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद टहलने निकला था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के ही शिवम श्रीवास्तव उर्फ कोतवाली ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने रितिक को जमीन पर गिरा दिया और हैरान कर देने वाली हरकत करते हुए उनकी जांघ में दांत से काट लिया, जिससे गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने ईंट उठाकर रितिक पर हमला कर दिया और लगातार मारपीट करता रहा। शोर सुनकर जब रितिक का भाई मयूरेश गुप्ता मौके पर पहुंचा तो आरोपी अपने घर की छत पर चढ़ गया और वहां से ईंटें फेंककर हमला करने लगा। इस दौरान परिवार के अन्य स...