लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- नगर के मोहल्ला बाजार प्रथम में दो गुटों के लोगों में आपसी टकराव हो गया। मारपीट हुई और फायरिंग का भी आरोप है। घायल युवक को पलिया सीएचसी पर पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार की रात लगभग 10:30 नगर के मोहल्ला बाजार प्रथम में रहने वाले शिव कुमार गुप्ता के पुत्र अनमोल गुप्ता और अंकित गुप्ता उर्फ़ अंकित माल्या के बीच टकराव हो गया। अनमोल गुप्ता अकेले सड़क पर घूम रहा था। मौका पाते ही अंकित गुप्ता उर्फ मल्या ने उस पर अपने अन्य साथियों के साथ लोहे की राड से सिर पर हमला किया। जिससे अनमोल गुप्ता घायल होकर गिर पड़ा। जिसको पलिया सीएचसी भेजा गया। जहां से ऐसे जिला चिकित्सालय लखीमपुर भेज दिया गया। पीड़ित के परिजन ने बताया कि अंकित माल्या कई दिनों से अनमोल को मारने की फिराक में था। बताया जाता है कि पलिया मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.