लखनऊ, जून 29 -- मुंशी पुलिया स्थित एक स्कूल के पास रात में डॉग टहला रहे युवक की पत्नी और बहन से शोहदे ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर शोहदा गाली-गलौज करते हुए भागने लगा, लेकिन युवक ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के बैग में शराब की कई बोतले मिलीं। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वॉयरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर, गाजीपुर और इंदिरानगर पुलिस ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। वह हमारे थानाक्षेत्र का नहीं है। मुंशी पुलिया स्थित एक स्कूल के पास रात में युवक घर के बाहर डॉग टहला रहा था। युवक के साथ में उसकी पत्नी और बहन भी टहल रही थी। आरोप है कि एक युवक बाइक से निकला। बहन और पत्नी को देखकर बाइक सवार अश्लील हरकतें करने लगा। जब दोनों ने विरोध किया तो आरोपी भद्दे-भद...